इज़रायली सेना ने गाज़ा में हवाई हमले के दौरान हमास के आंतरिक सुरक्षा तंत्र के प्रमुख नईम अबू नाहल को मार गिराया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए इज़रायली सेना और खुफिया एजेंसी शिन बेट की तारीफ की। हमास ने भी अबू नाहल की मौत की पुष्टि की है। वह मुईन अल-अराबिद के उत्तराधिकारी थे।