IGL विवाद के बाद से समय रैना डिप्रेस व डरे हुए हैं: उनके दोस्त श्वेताभ गंगवार

यूट्यूबर व समय रैना के दोस्त श्वेताभ गंगवार ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बाद उनसे बात की जिसका अनुभव उन्होंने शेयर किया है। श्वेताभ ने कहा, "भाईसाहब टूटा हुआ है वह (समय) इंसान। जब विवाद शुरू हुआ था तब भी मैं उसमें पुराना समय देख सकता था लेकिन अब मैंने टूटा हुआ आदमी देखा...परेशान, डिप्रेस और डरा हुआ।"