सोशल मीडिया पर सुभाष अहिरवार नामक शख्स का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वह 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' के एक एपिसोड के विजेता हैं। उनके मुताबिक, उन्हें 10 में से 10 अंक और ₹1 लाख का इनाम मिला था। उन्होंने कॉमेडियन समय रैना से अपना एपिसोड रिलीज़ करने की भावुक अपील की है।