IIFA 2025 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए कौन-कौन हुए हैं नॉमिनेट?

आईआईएफए ने मुख्य भूमिका में बेस्ट परफॉर्मेंस मेल और बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल अवॉर्ड्स-2025 के लिए नॉमिनेट हुए अभिनेता और अभिनेत्रियों के नामों की घोषणा की है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्पर्श श्रीवास्तव, राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, अभिषेक बच्चन व अजय देवगन और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नितांशी गोयल, आलिया भट्ट, यामी गौतम, कटरीना कैफ और श्रद्धा कपूर नॉमिनेट हुई हैं।