IIFA 2025 में 'लापता लेडीज़' और 'भूल भुलैया 3' को सबसे अधिक श्रेणियों में मिला नामांकन

आईआईएफए 2025 में फिल्ममेकर किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज़' को सबसे अधिक 9 पुरस्कारों की श्रेणियों में नामांकन मिला है। इसके बाद अनीस बज़्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' और अमर कौशिक की 'स्त्री 2-सरकटे का आतंक' को क्रमशः 7 और 6 श्रेणियों में नामांकन मिला है। जयपुर में 8 व 9 मार्च को आईआईएफए अवॉर्ड समारोह आयोजित होगा।