IIFA 2025 में किसने जीता कौनसा अवॉर्ड?

आईफा अवॉर्ड्स 2025 में कार्तिक आर्यन को फिल्म 'भूल भुलैया 3' के लिए बेस्ट ऐक्टर जबकि नितांशी गोयल को 'लापता लेडीज़' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है। 'लापता लेडीज़' बेस्ट फिल्म चुनी गई। फिल्म 'लापता लेडीज़' के लिए किरण राव को बेस्ट डायरेक्टर और इसी फिल्म के लिए रवि किशन को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला।