इंटरनैशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड्स 2025 (आईफा) 8 और 9 मार्च को जयपुर (राजस्थान) में आयोजित होगा। इस साल की थीम 'सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड' रखी गई है। जयपुर एग्ज़ीबिशन ऐंड कन्वेंशन सेंटर में होने वाले अवॉर्ड समारोह के लिए माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, नोरा फतेही, विजय वर्मा और अपारशक्ति खुराना जयपुर पहुंच गए हैं।