महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, "हम मुंबई को बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं से आज़ाद करेंगे।" उन्होंने कहा, "IIT की मदद से हम बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए एक AI टूल विकसित करेंगे।" गौरतलब है, महायुति गठबंधन ने मुंबई के बीएमसी चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी किया है जिसमें टेक्नोलॉजी-आधारित शासन का वादा किया गया है।