आईएमडीबी ने हाल ही में पिछले 25 वर्षों में हर साल सबसे अधिक मशहूर रही भारतीय फिल्मों की सूची जारी की है जिसमें 'छावा', 'जवान' और 'पठान' का नाम नहीं है। आईएमडीबी के मुताबिक, 2025 की सबसे मशहूर फिल्म 'सैयारा' रही और इससे पहले 'पुष्पा 2: द रूल' (2024), 'ऐनिमल' (2023), केजीएफ: चैप्टर 2 (2022), 'पुष्पा: द राइज़' (2021) रहीं।