'INDIA' की बैठक में मटन पार्टी की चर्चा होगी, इनके पास खाने-खिलाने का काम बचा है: चिराग
एलजेपी (आर) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने 1 जून को विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की होने वाली बैठक को लेकर कहा है, "इसमें तय किया जाएगा कि किसके (नेता) घर पर मटन पार्टी होगी। इनके पास खाने-खिलाने का काम बचा हुआ है।" दरअसल, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान साथ में मटन खाते हुए चर्चा की थी।