दिल्ली में फिलहाल कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं करेंगे राहुल, सांसदों को क्षेत्र में लौटने को कहा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्योहारी सीज़न को देखते हुए INDIA ब्लॉक ने दिल्ली में बड़े विरोध-प्रदर्शन टालने का फैसला किया है। बकौल रिपोर्ट्स, राहुल गांधी ने सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में लौटने के निर्देश दिए हैं। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को चुनौती देते हुए लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।