एक शख्स ने महीनेभर के लिए अपना iPhone छोड़कर कीपैड फ्लिप फोन इस्तेमाल किया और दावा किया कि इससे उसकी ज़िंदगी में बड़े बदलाव आए हैं। शख्स के अनुसार, उसने कागज़-कलम का इस्तेमाल शुरू किया, वह रास्ते याद रखता है और लोगों से अधिक बात करता है। बकौल शख्स, स्मार्टफोन छोड़ने से उसका ध्यान और सोचने की क्षमता बेहतर हुई।