IPL 2025 का आगाज़ आज से, जानिए उद्घाटन मैच के लिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान

कोलकाता में डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच उद्घाटन मैच के साथ आज शाम से आईपीएल 2025 शुरू हो रहा है। ऐक्यूवेदर के अनुसार, कोलकाता में सुबह कुछ स्थानों पर बारिश होगी लेकिन शाम तक बारिश की संभावना घटकर बहुत कम हो जाएगी। मैच के दौरान तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने का अनुमान है।