IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई MI, आखिरी गेंद पर RCB को मिली जीत
आरसीबी ने रविवार को आईपीएल-2026 में एमआई को 2 विकेट से हरा दिया। एमआई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 166/7 स्कोर बनाया और आरसीबी ने अंतिम गेंद पर 2 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई और एमआई आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।