IPL 2026 में RR ने लगातार जीता अपना दूसरा मैच, GT को 6 रनों से हराया
आईपीएल-2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शनिवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रनों से हरा दिया। आरआर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 210/6 का स्कोर बनाया जिसका पीछा करते हुए जीटी 204 रन बना सकी। आरआर की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए ध्रुव जुरेल ने 75(42) जबकि यशस्वी जायसवाल ने 55(36) रनों की पारी खेली।