आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने मंगलवार को जीटी के खिलाफ 43 रनों की पारी के दौरान इस सीज़न में अपने 600 रन पूरे किए। कोहली आईपीएल इतिहास में लगातार 4 सीज़न में 600 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है कि कोहली ने 2023, 2024 व 2025 में भी 600 रन का आंकड़ा पार किया था।