IPL के इतिहास में किन 10 गेंदबाज़ों ने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर लिया है विकेट?

एमआई के तेज़ गेंदबाज़ अश्विनी कुमार आईपीएल में डेब्यू मैच पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज़ बन गए हैं। इशांत शर्मा 2008 में राहुल द्रविड़ को आउट कर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज थे। अन्य गेंदबाज़ों में विल्किन मोटा, शेन हारवुड, अमित सिंह, चार्ल लैंगवेल्ट, अली मुर्तज़ा, टीपी सुधींद्र, अल्ज़ारी जोसेफ और मथीशा पथिराना शामिल हैं।