For the best experience use inshorts app on your smartphone

Facts News

'हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फारसी क्या' इस मुहावरे में इस्तेमाल आरसी शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका मतलब आईना होता है। मुहावरे में 'हाथ कंगन को आरसी क्या' का अर्थ है- हाथ के कंगन को देखने के लिए आईने की ज़रूरत नहीं होती अर्थात जो चीज़ आंखों के सामने हो उसे क्या बयान करना।
short by चंद्रमणि झा / 07:20 am on 17 Oct
रेल मंत्रालय ने बताया है कि ट्रेन पर लिखे 'X' (क्रॉस का निशान) का मतलब होता है कि यह ट्रेन का आखिरी डिब्बा है। रेल मंत्रालय ने बताया कि आखिरी डिब्बे पर 'X' लिखा होने से रेलवे के अधिकारियों को यह पता चल जाता है कि ट्रेन का कोई कोच पीछे नहीं छूटा है और पूरी ट्रेन गुज़र चुकी है।
short by चंद्रमणि झा / 06:50 pm on 17 Oct
क्रिकेट में कैसे काम करता है DLS मेथड?
short by चंद्रमणि झा / on 19 Oct 2025,Sunday
डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति इस सिद्धांत पर काम करती है कि बल्लेबाज़ी टीम के पास पारी शुरू होने पर कुल गेंदें और 10 विकेट हैं जो लगातार घटते हैं। टीम की रन बनाने की क्षमता इन्हीं दोनों के संयोजन पर निर्भर करती है। बची गेंदें और विकेट के आधार पर एक तालिका के माध्यम से 'निष्पक्ष' संशोधित लक्ष्य निकाला जाता है।
short by चंद्रमणि झा / 05:51 pm on 19 Oct
अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, प्रति व्यक्ति शराब की खपत कुक आइलैंड्स में सबसे ज़्यादा है और उसके बाद लातविया, चेकिया, लिथुआनिया और ऑस्ट्रिया का स्थान है। शीर्ष 10 में शामिल अन्य देश ऐंटीगा और बारबुडा, एस्टोनिया, फ्रांस, बुल्गारिया और स्लोवेनिया हैं। 189 देशों की इस सूची में भारत 111वें स्थान पर है।
short by चंद्रमणि झा / 04:50 pm on 03 Nov
11/11/2011 को सुबह 11:11 बजे केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए 111-रन चाहिए थे। इस 'नेलसन ऑफ नेलसन्स' को लेकर दर्शक और अंपायर इयन गुल्ड उस मिनट के लिए एक पैर पर खड़े रहे थे। मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में 11वें नंबर के बल्लेबाज़ नेथन लायन ने सर्वाधिक स्कोर बनाया था।
short by चंद्रमणि झा / 06:50 pm on 11 Nov
पहला वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट मैच 5 जनवरी 1971 को मेलबर्न में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच बिना पूर्व नियोजित खेला गया था। 40 ओवर/पारी का यह मैच (8 गेंद/ओवर) बारिश के कारण रद्द हुए तीसरे ऐशेज़ टेस्ट के पांचवें दिन खेला गया था। यह मैच डॉन ब्रैडमैन के नेतृत्व वाले ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड का वित्तीय घाटा कम करने के लिए आयोजित हुआ था।
short by चंद्रमणि झा / 07:00 am on 05 Jan
'नेचर कम्युनिकेशंस' में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, गोल्डन एप्पल स्नेल अपनी आंख कट जाने, क्षतिग्रस्त होने या नष्ट हो जाने पर उसे केवल 30 दिनों में पूरी तरह दोबारा उगा सकता है। अध्ययन के मुताबिक, यह नई आंख संरचनात्मक रूप से मूल आंख जैसी ही 'कैमरा-टाइप' होती है और इसमें लेंस, कॉर्निया व रेटिना शामिल होते हैं।
short by प्रियंका तिवारी / 05:17 pm on 16 Feb
सिलिंडर के नीचे क्यों होते हैं छोटे-छोटे छेद?
short by शुभम श्रीवास्तव / on 11 Mar 2026,Wednesday
घर में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलिंडर के नीचे बने छोटे-छोटे छेद एयर वेंटिलेशन के लिए बनाए जाते हैं जिससे सिलिंडर और ज़मीन के बीच हवा का प्रवाह बना रहता है। इससे नीचे नमी नहीं जमती और जंग से बचाव होता है। साथ ही गर्मी में तापमान और दबाव को संतुलित रखने में भी मदद मिलती है।
short by शुभम श्रीवास्तव / 05:05 pm on 11 Mar
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमले से बचने के लिए भारतीय व्यापारिक जहाज़ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पार करने के लिए पाकिस्तानी झंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन दावों को फ़र्ज़ी बताते हुए X पर लिखा, "फेक न्यूज़ अलर्ट! कृपया सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे और...बेबुनियाद दावों से सावधान रहें।"
short by पंकज कसरादे / 02:53 pm on 07 Apr
ईरान के उत्तर में पहाड़ों की ढलान पर बसा मसुलेह गांव या रूफ विलेज 1000 साल पुराना बताया जाता है। यहां नीचे बने घर की मज़बूत छत, ठीक उसके ऊपर बने घर के लिए रास्ता, आंगन और सड़क का काम करती है। इस गांव को यूनेस्को ने हेरिटेज साइट का भी दर्जा दिया है। यहां कोई गाड़ी नहीं चलती है।
short by शुभम गुप्ता / 08:50 am on 09 Jul
क्या है तिरंगे को फोल्ड करने का सही तरीका?
short by शुभम गुप्ता / on 12 Aug 2026,Wednesday
सरकार ने तिरंगे को सही तरीके से मोड़ने का तरीका बताया है। सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज को क्षैतिज रूप से रखना चाहिए। इसके बाद केसरिया-हरे रंग की पट्टियों को बीच की सफेद पट्टी के नीचे मोड़ना चाहिए। फिर सफेद पट्टी को इस तरह मोड़ना चाहिए कि केवल अशोक चक्र और केसरिया-हरे रंग की पट्टियों के कुछ हिस्से दिखाई दें।
short by शुभम गुप्ता / 07:40 am on 12 Aug
महात्मा गांधी 5-बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए थे। पहले समिति के सदस्यों का मानना था कि गांधी जी किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन/संस्था से नहीं जुड़े थे और उनका आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता तक सीमित था। उन्हें 1948 में पुरस्कार देने पर विचार किया गया था लेकिन 30-जनवरी को उनकी हत्या हो गई। मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जा सकता।
short by चंद्रमणि झा / 08:55 am on 02 Oct
दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम लाल बहादुर श्रीवास्तव था। उन्होंने जाति व्यवस्था और सामाजिक भेदभाव के विरोध में अपना उपनाम छोड़ दिया था। उन्होंने काशी विद्यापीठ से शिक्षा प्राप्त की थी इसलिए उन्हें शास्त्री की उपाधि मिली थी। यह उपाधि संस्कृत के विद्वानों को दी जाती थी और उनके नाम के आगे यह उपाधि जीवनभर लगी रही।
short by चंद्रमणि झा / 09:05 pm on 02 Oct
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया जाता है। देश के पहले उप-प्रधानमंत्री पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 500+ रियासतों का भारत संघ में विलय कर देश को एक सूत्र में पिरोया था। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए 2014 से इस दिन को एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।
short by / 02:32 pm on 30 Oct
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone