RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज रात अपना पांचवां IPL फाइनल खेलेंगे। उन्होंने चार फाइनल में 34.75 के औसत से 139 रन बनाए हैं। IPL फाइनल्स में उनका स्ट्राइक-रेट 126.36 है और उनका सर्वाधिक स्कोर 54 है जो उन्होंने 2016 में SRH के खिलाफ बनाया था। उन्होंने IPL-2025 के फाइनल में PBKS के खिलाफ 43 (35) रन बनाए थे।