IPL में कैसा है SRH और DC का आमने-सामने का रिकॉर्ड?
आईपीएल 2025 में विशाखापत्तनम में रविवार को एसआरएच और डीसी की टीम आमने-सामने होंगी। आईपीएल में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 24 मैच खेले हैं जिनमें से एसआरएच ने 13 और डीसी ने 11 मैच जीते हैं। एसआरएच के खिलाफ डीसी का उच्चतम स्कोर 207 है और एसआरएच का डीसी के खिलाफ उच्चतम स्कोर 266 है।