IPL में कैसा है पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का आमने-सामने का रिकॉर्ड?
आईपीएल-2025 में मंगलवार को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम आमने-सामने होंगी। आईपीएल में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 33 मैच खेले हैं जिनमें से केकेआर ने 21 और पीबीकेएस ने 12 मैच जीते हैं। पीबीकेएस के खिलाफ केकेआर का उच्चतम स्कोर 261 है जिसे पीबीकेएस ने चेज़ कर लिया था।