रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्ट्रेस रान्या राव ने सोना तस्करी को लेकर बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस से कहा है कि उन्हें तस्करी के लिए ब्लैकमेल किया गया और उनसे जबरन यह काम करवाया गया। बकौल रिपोर्ट्स, आशंका है कि आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की बेटी रान्या किसी बड़े तस्करी नेटवर्क में शामिल हो सकती हैं।