अभिनेत्री रवीना टंडन ने यूपी पुलिस के पॉडकास्ट में बताया है, "मैं फिल्म इंडस्ट्री में बाय डिफॉल्ट आ गई...आईपीएस अफसर बनना चाहती थी। मैं किरण बेदी (पूर्व आईपीएस अधिकारी) की फैन थी।" उन्होंने कहा, "मैं काफी दिनों तक फिल्में मना करती रही...जब सलमान खान संग ‘पत्थर के फूल’ फिल्म ऑफर हुई तो...दोस्तों ने कहा कि प्लीज़ इसको मना मत करना।"