कौन हैं IPS अधिकारी संजय सिंघल जिन्हें मिली है ITBP के महानिदेशक की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी?
IPS अधिकारी संजय सिंघल ने रविवार को ITBP महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। 1993 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी सिंघल ने सेवानिवृत्त हुए शत्रुजीत कपूर का स्थान लिया है। मई 2002-जून 2003 तक उन्होंने कोसोवो में संयुक्त-राष्ट्र शांति मिशन के तहत सेवाएं दीं। वह SSB के महानिदेशक हैं और उन्हें राष्ट्रपति पुलिस-पदक से सम्मानित किया जा चुका है।