तूफानों से लड़ने में मज़ा ही कुछ और है: IRCTC स्कैम केस में आरोप तय होने पर तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आईआरसीटीसी स्कैम केस में पूर्व रेल मंत्री व पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और अपने खिलाफ आरोप तय होने पर कहा है, "हमेशा से लड़ते आए हैं, आगे भी लड़ेंगे।" उन्होंने कहा, "तूफानों से लड़ने में मज़ा कुछ और है...हमने हमेशा संघर्ष का पथ चुना है...हम अच्छे मुसाफिर बनेंगे और मंज़िल तक पहुंचेंगे।"