ईरान की IRGC ने बहरीन में तबाह किया अमेरिकी रडार

ईरान की IRGC ने दावा किया है कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने बहरीन में अमेरिकी सेना के अर्ली-वॉर्निंग रडार को सटीक हमले में नष्ट कर दिया है। ईरान ने इसे अपने सिरिक इलाके पर हुए हवाई हमले की जवाबी कार्रवाई बताया। ईरान ने चेतावनी दी कि यदि उकसावे की कार्रवाई जारी रही तो बिना किसी सीमा के जवाब दिया जाएगा।