जम्मू-कश्मीर सरकार ने NLU विवाद का हल निकालते हुए यूनिवर्सिटी का मुख्यालय बडगाम और कैंपस जम्मू में स्थापित करने की 28 नवंबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी 30 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। वहीं, बडगाम के विधायक ने फैसले को कश्मीर के साथ अन्याय बताते हुए नोटिफिकेशन में तुरंत संशोधन की मांग की है।