J&K के NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी को आरक्षण नीति के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर किया गया नज़रबंद
जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी नैशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी को रविवार को उनके बडगाम स्थित आवास पर नज़रबंद कर दिया गया। यह कार्रवाई आरक्षण-नीति के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में उन्हें शामिल होने से रोकने के लिए की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके घर को घेर लिया है और उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।