J&K विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सोपोर से हाजी अब्दुल राशिद डार, रामनगर से मूल राज, उधमपुर वेस्ट से सुमित मंगोत्रा, रामगढ़ से यशपाल कुंडल को टिकट दिया है। वहीं, जम्मू वेस्ट से ठाकुर मनमोहन सिंह और सांबा से कृष्ण देव सिंह को मैदान में उतारा गया है।