JDU के नरेंद्र नारायण यादव बने बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

जेडीयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। सोमवार को प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई और अब वह नव-निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की ज़िम्मेदारी निभाएंगे। 74 वर्षीय नरेंद्र नारायण आठवीं बार विधायक चुने गए हैं व इस बार उन्होंने आलमनगर से जीत हासिल की है।

Load More