'सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर ओछी टिप्पणी', भड़के JDU के संजय झा
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' में जेडीयू नेता नीतीश कुमार पर लगाए आरोपों को 'ओछी और निरर्थक टिप्पणी' करार दिया है। उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन नीतीश की विश्वसनीयता से बना था, कांग्रेस की सद्भावना से नहीं। झा ने याद दिलाया कि कई दल कांग्रेस के बिना गठबंधन बनाना चाहते थे।