JDU ने बिहार के लिए मांगा विशेष राज्य का दर्जा, BJP के मंत्री ने बताया 'फालतू बयानबाज़ी'
जेडीयू के महासचिव श्याम रजक ने केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। रजक ने कहा, "संसाधनों का अभाव है...यह दर्जा मिलने से बिजली, सड़क व रोज़गार में कई तरह की सुविधाएं होंगी।" बीजेपी कोटे से मंत्री नीरज बब्लू ने इस पर कहा, "रजक अभी आरजेडी से आए हैं...फालतू बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए।"