बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची गुरुवार सुबह जारी कर दी। 44 प्रत्याशियों की इस सूची में नरकटिया से विशाल साह, शिवहर से श्वेता गुप्ता, अररिया से शगुफ्ता अज़ीम, ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल, रूपौली से कलाधर मंडल, धमदाहा से लेशी सिंह आदि को टिकट दिया गया है।