कर्नाटक सेक्स वीडियो कांड के मुख्य आरोपी व हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना जल्द ही सरेंडर कर सकते हैं। इस बात के संकेत जद-एस के एक वरिष्ठ नेता की ओर से दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि फरार चल रहे प्रज्वल रेवन्ना भारत लौट सकते हैं, जिसके बाद उनके अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने की संभावना है।