'कौन बनेगा करोड़पति 17' में इसरो वैज्ञानिक हरि प्रिया साकेतपुरम ने ₹25 लाख के सवाल पर प्रतियोगिता छोड़ने का फैसला किया और वह ₹12.5 लाख लेकर घर लौटीं। सवाल था, "परमहंस योगानंद की आत्मकथा के अनुसार, उन्होंने महात्मा गांधी को किस फल का सुझाव दिया था और कैलिफोर्निया से वर्धा उसके कुछ पौधे भिजवाए थे?" विकल्प थे: खरबूजा/हकलबेरी/एवोकाडो और आड़ू।