KBC में क्या था रामायण से जुड़ा ₹25 लाख का सवाल जिसका US में पढ़े अमन नहीं दे पाए जवाब?
केबीसी 18 में बुधवार के एपिसोड में हॉटसीट पर दिल्ली के अमन शर्मा पहुंचे जो यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया (अमेरिका) से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने रामायण से जुड़े ₹25 लाख के सवाल पर गेम छोड़ दिया। सवाल था- 'वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भरत के साथ उनके नाना के यहां उनके कौनसे मामा गए थे?' इसका सही जवाब 'युधाजित' था।