KBC ही नहीं, स्टॉक मार्केट के भी 'महानायक' हैं अमिताभ बच्चन; किन शेयरों में लगा है पैसा?
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्मों और टीवी के अलावा निवेश में भी काफी सक्रिय हैं। उनके पास D P Wires में 1.71% हिस्सेदारी है। इसके अलावा, Just Dial और PB Fintech जैसी कंपनियों में भी उनका निवेश रहा है। वहीं, अयोध्या में ₹90-100 करोड़ की ज़मीन सहित उनके पास देश-विदेश में कई प्राइम रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज़ भी मौजूद हैं।