नागार्जुन की 'किंग 100' से तबू का फर्स्ट लुक हुआ जारी

तेलुगू अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी की फिल्म 'किंग 100' से अभिनेत्री तबू का पहला लुक जारी हो गया है और फिल्म में तबू 'महांति झांसी रानी' का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के ज़रिए दोनों लगभग 28 साल बाद एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 1998 में फिल्म 'आविडा मा आविदे' में साथ देखा गया था।

Load More