एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपने आईपीओ के ज़रिए ₹11,000-₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए ₹1080-₹1140 का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ 7 अक्टूबर को खुलकर 9 अक्टूबर को बंद होगा और यह शेयर बाज़ार में 14 अक्टूबर को लिस्ट हो सकता है। कंपनी का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा।