LIC को जीएसटी के कम भुगतान के मामले में ₹105.42 करोड़ का मिला नोटिस
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बुधवार को बताया कि उसे पिछले 7 वित्त वर्षों के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के कम भुगतान के मामले में करीब ₹105.42 करोड़ का मांग नोटिस मिला है। एलआईसी के मुताबिक, कंपनी को कई राज्यों के लिए ब्याज और जुर्माने के लिए संचार/मांग आदेश मिला है।