एलआईसी के निवेश वाली कंपनी पैसालो डिजिटल के शेयर में तिमाही नतीजे के बाद मंगलवार को 9% से अधिक की तेज़ी देखी गई और यह ₹33.80 के स्तर पर पहुंच गया। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 13.70% की बढ़ोतरी हुई है और यह ₹47.17 करोड़ रहा है। कंपनी की आय 17.2% बढ़कर ₹218.70 करोड़ हो गई है।