Mahagenco ने रच दिया इतिहास, 9000 मेगावाट थर्मल उत्पादन से जगमग हुआ महाराष्ट्र
साल 2025 के अंत में Mahagenco ने बिजली उत्पादन में इतिहास रच दिया है। 29 दिसंबर को शाम 7:15 बजे थर्मल पीक जनरेशन 9000 मेगावाट तक पहुंची जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 2024 में 8620 मेगावाट का रिकॉर्ड था। इस उपलब्धि से महाराष्ट्र की ऊर्जा क्षमता और मजबूती साफ दिखती है।