कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड का IPO आज (19 नवंबर) खुल रहा है। IPO से पहले कंपनी ने बुधवार को एंकर निवेशकों से ₹2,295 करोड़ जुटाए। कंपनी ने ₹136/शेयर के भाव पर 16.87 करोड़ शेयर अलॉट किए। इसमें LIC को ₹568 करोड़ और निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी की दो स्कीमों को करीब ₹500 करोड़ के शेयर मिले।