रूस के बिलियनेयर की पूर्व पत्नी ने तलाक की लड़ाई में मांगे ₹7,382 करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के बिलियनेयर व्लादिमीर पोटानिन की पूर्व पत्नी नतालिया पोटानिना ने ब्रिटेन में तलाक के मामले में उनकी संपत्ति में हिस्सा मांगा है। हिस्सा नहीं मिलने पर उन्होंने करीब £600 मिलियन (₹7,382 करोड़) की मांग रखी है जिसमें लंदन का घर, गुज़ारा भत्ता और अन्य खर्च शामिल हैं। दोनों का 2014 में रूस में तलाक हुआ था।
read more at NewsBytes


