विदेश मंत्रालय ने सीजेपी नेता सौरव दास को जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी में विसंगति के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने नोटिस भेजकर उनसे सात दिनों में जवाब मांगा है। साथ ही, स्पष्टीकरण देने तक उन्हें पासपोर्ट का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है।