दीपिका पादुकोण मेटा एआई को अपनी आवाज़ देने वाली पहली भारतीय ऐक्ट्रेस बन गई हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह माइक पर अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करती नज़र आ रही हैं। अभिनेत्री ने जानकारी दी कि वह भारत, यूके, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में मेटा एआई की इंग्लिश आवाज़ बनी हैं।