inshorts

Meta इंडिया मुख्यालय के बाहर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गुरुग्राम (हरियाणा) में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने Meta इंडिया मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस ने इस बाबत Meta प्रबंधन से जवाब मांगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।