Meta ने भारत में एक दर्जन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला: रिपोर्ट
'द इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा ने भारत में ऐड सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े करीब 12 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। प्रभावित कर्मचारियों को ईमेल के ज़रिए इसकी जानकारी दी गई और उन्हें चार से छह महीने की सैलरी के बराबर सेवरेंस पैकेज ऑफर किया गया। यह छंटनी मेटा के ग्लोबल रीस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा है।