रीवा (मध्य प्रदेश) के संजय गांधी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की हालत बिगड़ गई और वे काफी देर तक बेहोशी की हालत में रहीं। बकौल रिपोर्ट्स, होश आने के बाद महिलाएं अपने परिजनों को नहीं पहचान पाईं जिससे डॉक्टर भी हैरान हो गए। एक डॉक्टर के मुताबिक, यह किसी दवा का साइड इफेक्ट हो सकता है।