MP के सीएम मोहन यादव ने 17 धर्मस्थलों पर शराबबंदी करने के फैसले की बताई वजह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 17 धर्मस्थलों पर शराबबंदी करने के फैसले के बाद रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बताया कि सामाजिक संगठनों के साथ-साथ साधु संतों के परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, "शराब के दुष्प्रभावों से सब वाकिफ हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे युवा बिगड़ें...वे देश का भविष्य हैं।"